Ranchi: रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे राजा बीधा निवासी गिरफ्तार आरोपी रितेश राज उर्फ सोनू के पास से विभिन्न बैंको छः एटीएस कार्ड, एक फर्जी पैन कार्ड, एक ड्राईविंग लाईसेंस और 25400 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी एटीएम मशीन में कार्ड प्रवेश स्थान पर गोंद लगा देता था. जिससे ग्राहक अगर एटीएम मशीन में कार्ड लगाता था तो चिपक जाता था. इसके पश्चात आरोपी एटीएम सेंटर में प्रवेश कर अपने सहयोगी अभय को एक फेक मोबाईल नम्बर पर संपर्क करने कहता था. ग्राहक को बताता था कि एटीएम मशीन का इंजीनियर हैं. बातचीत के बीच आरोपी ग्राहक का पिनकोड प्राप्त कर लेता था. तथा कार्ड निकालकर दुसरे एटीएम से पैसे की चोरी कर लेता था. रितेश राज का गोंदा में 3, पंडरा में 3, सदर में 2, एवं जगन्नाथपूर थाना मे 3 दर्ज मामले में संलिप्ता सामने आया है. जिसकी छानबीन व अनुसंधान की जा रही है.
ज्वेलरी दुकान में ठगी करने पहुंचा था आरोपी
सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दिन के 12 बजे न्यू मार्केट चौक स्थित न्यू चंदन ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में एक व्यक्ति दो अंगुठी खरीदने के नाम पर ठगी कर रहा था. दुकानदार को ग्राहक पर संदेह हुआ तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना में पुलिस पहुंचकर इसकी छानबीन किया तो तो पता चला कि आरोपी रितेश राज ठग है. इसके पास से छः एटीएम कार्ड, 25400 रूपया नगद समेत अन्य समान बरामद किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अपने सहयोगी अभय के साथ मिलकर रांची के विभिन्न एटीएम सेटर में एटीएम कार्ड फंसाकर ग्राहक का पिनकोड प्राप्त कर उसके खाते से पैसा चोरी करता है.
