Ranchi: चतरा पुलिस शरीर में बांध कर अफीम सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है. बिहार चुनाव के मद्देनजर हंटरगंज थाना क्षेत्र में बने चेकपोस्ट पर पांच आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी अफीम को कपड़ा के अंदर शरीर में बांध कर ट्रेन, बस में सवार होकर बिहार से लेकर दिल्ली तक सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपी में वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा निवासी संदीप कुमार, उसका भाई गौतम कुमार, बंडाटांड़ निवासी ललन यादव, सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुआ निवासी कपिल यादव और प्रवीण यादव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2.800 किग्रा अफीम, 5 मोबाईल, बाईक और स्कुटी पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चतरा-जोरी के तरफ से दो बाईक सवार अवैध मादक पदार्थ के साथ हण्टरगंज डोभी होते हुए बिहार की ओर जाने वाला है. सूचना पर चतरा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कारवाई करते हुए गोसाईडीह के पास वाहन का सघन जांच किया जाने लगा. वाहन जांच के क्रम में दो बाईक सवार 5 संदिग्ध आते दिखाई दिया. जिसे रोका गया. तलाशी के क्रम में गौतम कुमार के पास से दो मोबाईल एवं 1.510 किग्रा अफीम तथा ललन कुमार के पास से 1.290 किग्रा अफीम समेत कुल 2.800 किग्रा अफीम बरामद किया गया. इस संदर्भ में हण्टरगंज थाना (काण्ड सं0-189/25) में मामला दर्ज किया गया है. गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. गौतम कुमार और ललन यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध तीन मामले दर्ज है.
