Patna: पटना में हथियार और नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का पटना पुलिस ने उद्भेदन करते हुए सरगना दम्पत्ति समेत 10 अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बेउर थाना क्षेत्र के सविता देवी के मकान में किरायेदार सरगना सागर कुमार, पत्नी अंजली सिंह, सविता कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर निवासी आर्यन कुमार, विकास कुमार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी रोहित सिंह, बिहटा थाना क्षेत्र के बाजार समिति राघोपुर के रहने वाले शुभम कुमार का नाम शामिल है. मुंगेर जिले के काशीमगंज थाना क्षेत्र के मकसेसपुर छोटी मस्जिद के नजदीक रहने वाले अभिषेक कुमार उर्फ भोकली, पुरानी दुर्गा स्थान के नजदीक रहने वाले सन्नी कुमार और बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी राहुल चौधरी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 10 देशी पिस्टल, 18 मैगजीन, 10 टूल्स बॉक्स, 10 लोहे का रेती, 6 पिस्टल का स्प्रिंग, 51,000 रूपया नगद, 13 मोबाईल, एक बाइक, 800 ग्राम गांजा और दो चार चक्का वाहन पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया.और पुलिस को बताया कि ये लोग मुंगेर से हथियार मंगवाते हैं और मुनाफा लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहकर्मियों के सहयोग से बेचते है इसके साथ साथ गांजा का भी कारोबार करते हैं.
शुभम कुमार, सागर कुमार, सन्नी कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ भोकली का आपराधिक इतिहास रहा है. पटना, मुंगेर के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
पकड़े गए आरोपी में सप्लायर व खरीददार भी शामिल
पटना पश्चिम के एसपी शरत आर एस ने बताया कि बेउर इलाका में एक गैंग चलाया जा रहा है. जहां दूसरे जिला से हथियार सप्लाई करता है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. जक्कनपुर एवं बेउर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त छापामारी टीम का छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अपराधी एक गैंग बनाकर हथियार व मादक पदार्थ का कारोबार करता था. सागर कुमार गैंग चला रहा था. अभिषेक और सन्नी हथियार सप्लाई का काम करता था. पकड़े गए आरोपी में कुछ लोग पिस्टल खरीदने आये थे. आरोपी में कुछ मिस्त्री को भी शामिल है.
