Ranchi: धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. भगोड़े गैगस्टर प्रिन्स खान गिरोह के 12 गुर्गे पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में चार शूटर, तीन अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक, एक षड़यंत्रकर्ता चार तकनीकी सहयोगकर्ता शामिल है. प्रिन्स खान गिरोह का सम्बन्ध जमशेदपुर के भानु मांझी गैंग से भी है. गिरफ्तार अपराधी में जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के शूटर सुरज तांडी, आशीष कु० सिंह, परसुडीह थाना क्षेत्र के शूटर लक्की विशाल उर्फ छोटू विशाल, धनबाद जिले के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के शूटर तौकिर राजा, षड़यंत्रकर्ता अफरीदी राजा उर्फ अपरीदी सिद्धकी, भूली ओपी क्षेत्र के अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक पवन कु० सिंह, विक्रम कुमार साव, तकनीकी सहयोगकर्ता तौकिल अंसारी, कतरास थाना क्षेत्र के अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक रितिक कु० विश्वकर्मा, तकनीकी सहयोगकर्ता आकाश कुमार वर्णवाल, रामकनाली ओपी क्षेत्र के तकनीकी सहयोगकर्ता अमन कु० गुप्ता और कतरास थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक पाण्डेय उर्फ पप्पु का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 3 गोली, 2 देशी बम, 31970 रुपये नगद, 2 बाईक और सात मोबईल पुलिस ने बरामद किया है.
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को बताया कि धनबाद जिले में भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान एवं उसके गुर्गे सैफी उर्फ मेजर के द्वारा व्यवसायियों को लगातार फोन कर धमकी दिया जा रहा था. इन संगठित अपराधिक गिरोहों के आर्थिक श्रोतो का पता लगाने, शूटरों एवं समर्थकों के नेटवर्क का समापन करने, हथियार खरीद-बिक्री चैनलों को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस निरंतर एवं नियमित रुप से अभियान चला रही है एवं इस क्रम में अपेक्षित सफलता भी मिली है. 12-13 की रात धनबाद पुलिस को यह सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य पुनः घटना को अंजाम देने के लिये हरवे हथियार के साथ धनबाद आये हुए है. पुलिस कार्रवाई कर इन अपराधी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में राजगंज थाना (कांड सं0-87/25) में मामला दर्ज किया गया. बता दे कि 9 सितंबर को भी राजगंज थाना क्षेत्र के राजगंज स्थित एक पेट्रोल पम्प पर उक्त गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिस संबंध में राजगंज थाना (कांड सं0-82/25) में मामला दर्ज किया गया था. पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने राजगंज स्थित पेट्रोल पम्प में फायरिंग करने की घटना में भी अपनी संलिपत्ता स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त किया गया हथियार भी बरामद करवाया गया. धनबाद पुलिस की टीम सोमवार को 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधी के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बैंकमोड़ थाना क्षेत्र से गिरोह के सदस्यों द्वारा छुपाकर रखा गया हथियार, बम एवं अन्य विष्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है. इस संबंध में अलग से बैंकमोड़ थाना (कांड सं0-263/25) में मामला दर्ज किया गया है. इसी बीच प्रिंस खान गिरोह के वित्तीय प्रबंधन एवं रंगदारी से उठाये गये पैसों को गिरोह के सदस्यों के बीच विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने वाले विक्रम साव एवं पवन कु० सिंह तथा अन्य पाँच व्यक्तियों को तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कतरास थाना क्षेत्र एवं आसपास से गिरफ्तार किया गया. इन लोगो के पास से गिरोह के वित्तीय लेन-देन के पुख्ता प्रमाण मिले है, जो अनुसंधान की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. इस संबंध में कतरास थाना (कांड सं0-362/25) में मामला दर्ज किया गया है.
