Patna: नवादा के जंगल में हथियार के साथ घूमने वाला पूर्व नक्सली और उसके सहयोगी को एसटीएफ की टीम ने गिरिडीह जिले से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी शराब तस्करी का काम करता था. गिरफ्तार आरोपी में जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार के रहने वाले पंकज यादव और कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के दाती भागलपुर के रहने वाले पवन सिंह का नाम शामिल है. दोनो को गिरीडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के निशानदेही में नवादा जिले के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के सुअरलेटी डैम के पास पहाड़ी से 1 देशी पिस्टल, लखन यादव हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, .315 बोर का एक रायफल, एक दोनाली बंदूक और 29 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दोनो आरोपी नवादा जिला के गोविन्दपुर एवं कौआकोल थाना क्षेत्र के पहाड़ी एवं जंगली इलाकों में अवैध हथियार के साथ घूमते रहते थे तथा जंगल में अवैध शराब का तस्करी करता था. सूचना पर बिहार एसटीएफ, नवादा जिला पुलिस एवं झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमुई जिले के चकरापत्थर थाना (कांड संख्या-143/25) में दर्ज मामले में वांछित व पूर्व नक्सली एवं कुख्यात अपराधी पंकज यादव और पवन सिंह को गिरीडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में गोविन्दपुर थाना (कांड संख्या-65/26) में मामला दर्ज किया गया है.
बता दे कि दिसम्बर 2025 को चकरापत्थर थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली लखन यादव की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें दोनों अपराधी शामिल था. जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पूर्व मुखिया राजेश यादव की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें अपराधी पवन सिंह शामिल था. पंकज यादव पूर्व में कई नक्सल मामले में संलिप्त रहा हैं. अपराधी पंकज यादव के विरुद्ध झारखंड एवं बिहार राज्य के कई थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित नक्सल के 06 मामले दर्ज हैं. अपराधी पवन सिंह के विरूद्ध झारखड एवं बिहार राज्य के थानो मे हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 03 मामले दर्ज है.
.
