Patna सारण के सगुनी नहर से फुलवरिया जाने वाली सड़क पर स्कूटी सवार को जबरन कार में बैठाकर अगवा करने में शामिल पिता-पुत्र को सारण के परसा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही अपहृत सुजीत कुमार सिंह को सिवान रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है. सुजीत कुमार पर आधा दर्जन से अधिक लोगो से नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक रुपये के ठगी का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी में संजय सिंह और उसका पुत्र सुरज कुमार का नाम शामिल है. आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का रहने वाला है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कार पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को ग्रामीणों ने परसा थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर सूचना दिया कि सगुनी नहर से फुलवरिया जाने वाली सड़क पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया गया है. सूचना परसा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहाँ से चाबी लगी एक स्कूटी बरामद किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिले में नाकाबंदी कराई गई तथा संभावित मार्गों के सभी सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का जांच के दौरान एक लाल रंग की KIA कार स्कूटी का पीछा करते हुए दिखाई दी, जिसकी तकनीकी जांच से वाहन का संबंध सिवान जिला से पाया गया. परसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर सघन छापामारी अभियान चलाया गया. जिसके परिणामस्वरूप अपहृत सुजीत कुमार सिंह को सिवान रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया. घटना में संलिप्त संजय सिंह एवं सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त कार को सिवान छपरा मुख्य मार्ग पर तरवारा के निकट लावारिस अवस्था में बरामद किया गया. पूछताछ में पता चला कि अपहृत सुजीत कुमार सिंह रेलवे, एफसीआई, सचिवालय, बेलट्रॉन आदि में नौकरी लगवाने के नाम पर 6-7 व्यक्तियों से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किया है. इसी क्रम में आरोपी संजय सिंह एवं उसके पुत्र सूरज कुमार से भी करीब 40 लाख रुपये की ठगी पूर्व में की गई थी. राशि की वापसी नहीं होने की स्थिति में दबाव बनाने एवं धन की वसूली के उद्देश्य से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed