Patna:  25,000 का ईनामी ड्रग माफिया को हथियार के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. माफिया के विरुद्ध आधा दर्जन मामले दर्ज है. गिरफ्तार अपराधी मतोष सहनी मोतिहारी जिले के हरसिद्धी थाना क्षेत्र के बैरियाडीह वार्ड नं0-07 का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं हरसिद्धि थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात ड्रग माफिया मतोष सहनी को पकड़ा गया. 25,000 का ईनामी अपराधी शराब माफिया और स्प्रीट माफिया के कारोबार से भी चर्चित है. मतोष सहनी को एक देशी कट्टा एवं गोली के साथ ग्राम घोड़ाघाट माई स्थान बैरिया से गिरफ्तार किया गया. हरसिद्धि थाना में शराब एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले में अपराधिक इतिहास रहा हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed