Patna: किशनगंज के हांडीभाषा मौधो में एक दर्जन उँट लोड ट्रक को कोचाधामन पुलिस ने जप्त किया है. इंटरनेशनल तस्कर गिरोह से जुड़े तीन आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित कसेरवा निवासी अमजद, मो सोयेब और बागपत जिले के दोगट थाना क्षेत्र के भडल निवासी हासीम का नाम शामिल है. मौके पर से एक ट्रक (UP12CT6052), 12 ऊँट और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज जिला के कोचाधामन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोचाधामन से किशनगंज जाने वाली सड़क के माध्यम से ऊँट तस्करों द्वारा अवैध रूप से ऊँट की तस्करी की जाने वाली है. सूचना पर कोचाधामन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हांडीभाषा मौधो पक्की सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में हांडीभाषा मौधो पक्की सडक की ओर से आ रही एक ट्रक (UP12CT6052) को रोका गया. वाहन में लदे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर चालक घबराते हुए वाहन को खाली बताया. संदेह के आधार पर पुलिस वाहन की तलाशी लिया तो 12 ऊँट बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध अंतरराष्ट्रीय ऊँट तस्करी, संगठित अपराध से संबंधित प्रतीत होता है. इस सबंध में कोचाधामन थाना (कांड संख्या-27/26) में मामला दर्ज किया गया है.
