Ranchi: जहरीली शराब बनाकर बिहार में खपाने वाले गिरोह में शामिल बिहार, बंगाल व झारखंड के एक दर्जन तस्कर गिरफ्तार कर रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके लर से लग्जरी वाहन के साथ करीब 30 लाख के शराब को जप्त किया गया है. पकड़े गये आरोपी में सरगना राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद भी शामिल है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि अहले सुबह में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के गण्ड़के जाने वाली सड़क पर राधागोविंद युनिर्वसीटी के पीछे जंगली क्षेत्र में बने भवन में कुछ शराब माफिया बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर होली में बिहार भेजने की तैयारी में है. इस गिरोह में बिहार के कुछ शराब माफिया स्थानीय लोगों को मिलाकर अवैध रूप से नकली शराब तैयार कर कई खेप भेज चुका है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम गण्डके जाने वाली सड़क पर राधागोविंद युनिर्वसीटी के समीप स्थित रूपेश महतो के पक्का मकान में छापामारी की तो यहां रूपेश महतो समेत अन्य तीन आरोपी को पकड़ा गया. पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बिहार के जहानाबाद के रहने वाले राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद नकली शराब लाकर विभिन्न ब्रांड के बोतलों में भरकर उपर से स्टीकर, रैपर साट कर ढक्कन पर झारखण्ड सरकार लिखा हुआ सील एवं बारकोड लगाकर पैकिंग कर कई थैलों में भरकर दीपक मुण्डा के एलवेस्टर के मकान में रखा है. जिसे एक-दो दिन में बिहार भेज दिया जायेगा. आरोपी के निशानदेही पर दीपक मुण्डा के एलवेस्टर के मकान में छापामारी कर सिगनेचर, 2.8 पीएम, विभिन्न ब्रांड के शराब का स्टीकर, रैपर, सील एवं खाली बोतल दो बड़े कमरे में रॉ मेटेरियल पाया गया. कई थैले में भरा तैयार शराब बरामद किया गया. रूपेश महतो के निशानदेही पर गिरोह के मुख्य सरगना राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद को रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के जतराटांड स्थित ओएना से गिरफ्तार किया गया. साथ ही अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया. शराब के परिवहन में प्रयोग किये जाने वाले 3 वाहन, मोबाईल, पानी का जार, सिन्टेक्स टंकी, शराब बनाने वाला स्प्रीट आदि को बरामद कर जप्त किया गया. पकड़े गए आरोपों में शामिल आधा दर्जन का आपराधिक इतिहास है. इनमे सरगना राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद, रूपेश महतो, निखिल कुमार, राजकुमार, आदर्श सिंह और रूपेश कुमार महतो का नाम शामिल है. राहुल शर्मा पर पिठौरिया और बरियातू थाना में मामला दर्ज है. रूपेश महतो के विरुद्ध रामगढ़ थाना में एक मामला दर्ज है. निखिल कुमार रांची के सदर थाना में एक मामला दर्ज है. राज कुमार के विरुद्ध रांची के सदर थाना में एक मामला दर्ज है. आर्दश सिंह के विरुद्ध रांची के सदर थाना में मामला दर्ज है. राकेश कुमार महतो के विरुद्ध रामगढ़ थाना में दो मामला दर्ज है.
इनलोगो की हुई है गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी में मूलरूप से बिहार के जहानाबाद जिले के घोंसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले शराब माफिया वर्तमान में रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में रह रहे राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद, रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडके के रहने वाले रूपेश महतो, बाजार टांड पारसौतिया के रहने वाले राकेश कुमार महतो, बिहार के अरवल जिले के देवकुंठ थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी गौरव कश्यप, धनबाद जिले के रेकवे कॉलोनी रांगाटांड के रहने वाले रणविजय सिंह, बिहार के जहानाबाद जिले के उलासगंज थाना क्षेत्र के बैगनी निवासी निखिल कुमार, रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास रहने वाले राज कुमार, खेलगांव थाना क्षेत्र के महावीर नगर के रहने वाले आर्दश सिंह, सिल्ली थाना क्षेत्र के झबरी निवासी प्रवीण महतो, बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी थाना क्षेत्र के सुगना उत्तर पाड़ा के रहने वाले निदु नंदी, बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पकाड़िया बीघा के रहने वाले समरेश कुमार और मनीष कुमार का नाम शामिल है.
इन समानों की हुई है बरामदगी
आरोपी के निशानदेही पर 240 पीस सिगनेचर, 192 पीस 8 पीएम, बिना रेपर लगा प्लास्टिक का 1260 बोतल शराब, 40 लीटर के जार में भरा हुआ स्प्रीट, ब्लैक हाइना लिखा हुआ रेपर 11 बंडल, क्लासिक प्रीमियम लिखा हुआ रेपर 1 बंडल, ब्लेंडर प्राइड लिखा हुआ रेपर 1 बंडल, सिगनेचर लिखा हुआ रेपर 1 बंडल, झारखण्ड सरकार का लोगो लगा हुआ रेपर 1 बंडल, ढक्कन पर सील करने वाला रेपर 5 बंडल, 2000 पीस अलग-अलग ब्रांड का खाली बोतल, 1900 पीस अलग-अलग ब्रांड का शराब का ढक्कन, 30 पीस 20 लीटर वाला पानी का खाली जार, 500-500 लीटर सिन्टेक्स पानी टंकी, दो महिन्दा एक्सयूवी कार, एक टाटा मैजिक माल वाहक वाहन, एक बुलेट, एक अपाची और 14 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
