Patna: राज्य में होली का पर्व प्रायः शांतिपूर्ण मनाया गया. इस क्रम में राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर होली पर्व के शांतिपूर्ण समापन के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा नियमित अनुश्रवण किया गया. उक्त बातें पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजत प्रेस वार्ता में बताया गया. अधिकारियों ने कहा होली पर्व के क्रम में पुलिस की प्राथमिकता रहती है कि राज्य में साम्प्रादियक सौहार्द बना रहे तथा कहीं से कोई ऐसी अप्रिय घटना ना हो जिससे साम्प्रादायिक समरसता प्रभावित ना हो.
इस वर्ष होली पर्व पर दो भिन्न समुदायों के बीच 11 सामान्य घटनाएँ प्रतिवेदित हुई हैं. कहीं कोई विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई. 11 कांड अंकित किये गयें. इन घटनाओं में 14 लोग जख्मी हुए हैं. किसी की मृत्यु नहीं हुई. 29 लोगो को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. 4 को डिटेन किया गया है.
वही एक ही समुदाय के दो जातियों के बीच दो घटनाएं प्रतिवेदित हुए हैं. जिनमें 26 लोग जख्मी हुए हैं. 3 लोगो को अभी तक हिरासत में लिया गया है.
इसके अलावे पुलिस पर हमले की 12 घटनाएं प्रतिवेदित हुई है. इन घटनाओं में दुर्भाग्यवश 2 एएसआई शहीद हो गये हैं. और 27 पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है. हम इन घटनाओं को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. जिन्होंने भी पुलिस पर हमले किये हैं उनके विरूद्ध कठोर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डायल 112 पर दो दिन में 1.24 लाख कॉल

राज्य में 14-15 मार्च को मुख्य रूप से होली पर्व मनाया गया. इन दोनों दिनों में डायल-112 पर 1,24,039 कॉल प्राप्त हुए है. 14 मार्च को 67188 कॉल प्राप्त हुए, 13150 आईआई ईवेंट्स जबकि 14 मिनट 24 सेकेंड औसतन रेस्पॉश टाइम रहा. 15 मार्च को 56851 कॉल प्राप्त हुए, 9744 आईआई ईवेंट्स जबकि 14 मिनट 52 सेकेंड आईआईआई रेस्पॉश टाइम रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *