Patna: पटना के फ़ुलेलपुर न्यू फोरलेन स्थित एक दुकानदार की हत्या करने जा रहे 6 बाईक पर सवार एक दर्जन हथियारबंद अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. इसके अलावे दो लाईनर को भी पकड़ा गया है. पुलिस को जानकारी देने के शक में तस्कर दुकानदार की हत्या करने जा रहा था. हालांकि घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार आरोपी में नालंदा निवासी सरगना पीयूष कुमार उर्फ कमांडो, मोहम्मदपुर के रहने वाले दीपक कुमार, माधोपुर के रहने वाले दीपक कुमार, रवाईस बख्तियापुर राहुल प्रताप उर्फ मोनू कुमार, अथमगोला के राहुल कुमार, टेकाबीघा के रहने वाले गौतम कुमार, लक्ष्मणपुर के रहने वाले कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अभिजीत कुमार, सिंटू कुमार, हकीकतपुर के रहने वाले अंशु कुमार, चिड़ैया अंशु कुमार, लाईनर माधोपुर रिपु कुमार और संगतकर विशाल कुमार का नाम शामिल है.
बाढ़-2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि अथमलगोला थाना क्षेत्र के फ़ुलेलपुर (न्यू फोरलेन) स्थित एक व्यक्ति की दुकान पर उसकी हत्या के उद्देश्य से कुछ लोग हथियार के साथ जा रहे हैं. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम घेराबंदी कर 12 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की तत्परता के कारण संभावित हत्या की घटना को टाल जा सका. पूछताछ के क्रम में पता चला कि सभी गिरफ्तार आरोपी शराब के कारोबार से जुड़े हैं. ये लोग विभिन्न राज्यों से रेलवे के माध्यम से अवैध शराब मंगवाते थे और स्थानीय स्तर पर सप्लाई चैन बनाकर होम डिलीवरी एवं सभी प्रकार से बिक्री का कार्य करते थे. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क में शामिल दो व्यक्ति “लाइनर” के रूप में कार्य करता था. जो पुलिस गतिविधियों एवं गश्ती दल की मूवमेंट की जानकारी इन शराब कारोबारियों तक पहुंचाता था. इन दोनों लाइनरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान 1 देशी कट्टा, 1 गोली, 6 बाइक एवं 15 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी की पहचान किया जा रहा है. साथ ही, सभी गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है.
