Patna: पटना के हुलासी टोला में दोहरे हत्या की योजना को मनेर थाना पुलिस विफल करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किया है. वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने तीन हथियार और 26 गोली उपलब्ध करवाई थी. गिरफ्तार आरोपी में मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला के रहने वाले विशाल कुमार, कल्लू कुमार और दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ की रहने वाली नेहा कुमारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा, 2 देशी पिस्टल, 4 मैगजीन और 26 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी के सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला निवासी विशाल कुमार अपने सहयोगियों के साथ हुलासी टोला के ही दो व्यक्ति की हत्या करने वाला है. सूचना पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल हुलासी टोला से विशाल कुमार एवं कल्लू कुमार के पास 2 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 26 गोली एवं 4 मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के क्रम में विशाल कुमार ने बताया कि दानापुर की रहने वाली नेहा कुमारी ने ससुराल हुलासी टोला में उसके पति एवं पति के भाई को जान से मारवाने के लिए मुझे हथियार उपलब्ध कराया गया. साक्ष्य के तौर पर विशाल कुमार के द्वारा मोबाईल में रिकॉर्ड ऑडियों एवं विडियों फुटेज उपलब्ध कराया गया. उसके निशानदेही के आधार पर दानापुर से नेहा कुमारी को गिरफ्तार किया गया. नेहा कुमारी ने पुछताछ क्रम में इस मामले में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए बताया कि आपसी घरेलु विवाद के कारण ये अपने पति एवं पति के भाई की हत्या कराने की सजिश रची थी. अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि विशाल कुमार एवं नेहा कुमारी एक-दुसरे के साथ पिछले 6 माह से सर्पक में थे. इस संदर्भ में मनेर थाना (कांड सं0-738/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed