Ranchi: करंज फल चुनने को लेकर हुए विवाद में चाचा-चाची पर जानलेवा हमला में आरोपी सगा भाई को मारंगहादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हमले में जख्मी चाची का इलाज के दौरान मौत हो गया. गिरफ्तार आरोपी में हंगरा पहान और उसका भाई कुंवर पहान का नाम शामिल है. आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के कातुद नीचे टोली का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, डंडा और घटनास्थल से खून लगी मिट्टी पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 7 अप्रैल को दिन में चाचा-भतीजा के बीच करंज फल चुनने को लेकर हुए विवाद को लेकर रात में आरोपी ने अपने चाचा के घर में घुसकर चाचा गुझ्या पहान एवं चाची सोनी पहान को मारपीट किये जाने के कारण दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया था. रांची स्थित रिम्स में ईलाज के क्रम में सोनी पहान की मौत हो गई. इस संदर्भ में गुझ्या पहान के फर्दबयान के आधार पर मारंगहादा थाना (काण्ड सं0-06/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए हंगरा पहान और उसके भाई कुंवर पहान को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टांगी, डंडा बरामद किया गया. दोनों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed