Patna: लंबे समय से फरार चल रहे बिहार सैन्य पुलिस का बर्खास्त जवान को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार जवान विनोद कुमार यादव उर्फ जागेश्वर यादव उर्फ जागो यादव नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के गंगटा का रहने वाला है. आरोपी के विरुद्ध पटना निगरानी थाना (कांड सं0-53/2009)  में मामला दर्ज किया गया था. रोहतास जिले के डिहरी-2 स्थित बिहार सैन्य पुलिस बर्खास्त जवान विनोद कुमार यादव ने अन्य लोक सेवकों एवं गैर लोक सेवकों के साथ मिलकर जाली कागजात का सृजन कर जाली कागजात के आलोक में अवैध ढंग से पुनः सेवा में आये और नजायज तरीका से वेतन भुगतान प्राप्त किया तथा पकड़े जाने के भय से एक-दूसरे के मिलीभगत से संबंधित मूल संचिका को गायब कर दिया. मामले के अनुसंधान के बाद आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र (संख्या-13/2024) 11 जून 2024 को न्यायालय में समर्पित किया गया. 9 अगस्त को मामले में संज्ञान लिया गया. इसके बाद अजमानतीय वारंट जारी किया गया. आरोपी नवादा स्थित घर से फरार था. इसकी सूचना नवादा एसपी को दी गयी. नवादा जिला पुलिस द्वारा विशेष प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *