Ranchi: मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. देवघर एसपी ने घटना की पुष्टि की है. अपराधी बैंक में घूसते ही कर्मी और ग्राहको को हथियार के बल पर कब्जे में लिया. और नगदी, ज्वेलरी समेत करीब दो करोड़ लेकर फरार हो गया. हालांकि बैककर्मी अभी स्पष्ट नही कर सके है कि अपराधी कितने लेकर फरार हुए है. पुलिस जिले से सटे सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी कर सधन तलाशी अभियान चला रही है.
जानकारी के अनुसार देवघर जिले के मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में पौने एक बजे नकाबपोश आधा दर्जन अपराधी घुसे और गार्ड, बैककर्मी समेत ग्राहक को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान विरोध करने पर कुछ लोगो के साथ मारपीट की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी कर्मी और ग्राहको को बंद कर अपराधी फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ताला खोलकर सभी को बैंक से बाहर निकाला गया. देवघर एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बैक मैनेजर से मामले की जानकारी ली. डकैतो को पकड़न के लिये आसपास के जिलों में भी एलर्ट किया गया है. बिहार-बंगाल की सीमा को नाकेबंदी की गई है. तलाशी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है.
