Patna: रोहतास के अकोढ़ी गोला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का डाटा इन्ट्री ऑपरेटर 14 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया. आरोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को अकोढ़ी गोला स्थित गुड्डू कुमार के आवास के सामने से पकड़ा गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार सिंह पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर द्वारा इनके एवं अन्य विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इसके बाद निगरानी थाना (कांड सं0-107/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता डीएसपी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर चन्दन कुमार शर्मा को 14,000 रूपये रिश्वत लेते हुए अकोढ़ी गोला स्थित गुड्डू कुमार के आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है.
