Patna: फर्जी वेबसाइट के आड़ में आधार अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाला साईबर अपराधी को पूर्णियाँ के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सुरज राम उर्फ सूरज कुमार के नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला का रहने वाला है. पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर फिंगर स्केनर, मोनिटर, सीपीयू, माउस, लैपटॉप, मोबाईल, आईडी जेनरेट किया हुआ रजिस्टर पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया साईबर थाना पूर्णिया को सूचना मिली थी कि जानकीनगर थाना क्षेत्र में AEPS (Aadhar Enabled Payment System) के माध्यम से एक सक्रिय गिरोह लोगों के खातो से पैसा निकासी किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर साईबर थानाध्यक्ष सनहा (सं0-153/25) दर्ज किया गया. जांच के क्रम में पता चला कि नौलखी स्थित केशव कॉमन सर्विस सेन्टर द्वारा मोबाईल नंबर लिंक एवं आधार अपडेट करवाने के नाम पर फर्जी तरीके से पैसे की निकासी की जा रही है. पुलिस जब नौलखी स्थित केशव कॉमन सर्विस सेन्टर की तलाशी लेने पहुँची तो आरोपी केशव कुमार अपने सेन्टर से फरार मिला. सेन्टर की तलाशी लेने पर मोबाइल लिंक कराने से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य मिला, जिसे जप्त किया गया. आसूचना संकलन एवं तकनिकी विश्लेषण से यह पता चला कि UIDAI का फर्जी Website Tech UCL 2.0 के माध्यम से भोले भाले व्यक्तियों के बैंक खाते से AEPS के द्वारा अवैध तरीके से पैसा निकासी का काम सुरज कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर करतें हैं. आसूचना संलकन कर सुरज कुमार उर्फ सुरज राम को गिरफ्तार किया गया. जांचकर्त्ता एसआई संतोष कुमार झा के आवेदन के आधार पर साईबर थाना (कांड सं0-45/25) मामला दर्ज किया गया. सुरज कुमार के द्वारा एक ग्रुप Ration & Learning License/Tec/IIBF Exam Work Fast चलाया जाता था. इस ग्रुप में कई CSC सेन्टर वाले जुड़े हुए है. खाता से आधार जोड़ने के नाम पर तथा आधार अपडेट करने के नाम पर भोले-भाले लोगो के खाता से CSC सेन्टर वाले लोग फर्जी Website Tech UCL 2.0 के द्वारा उनका मोबाईल नंबर, फिंगर प्रिंट, Account Detials इत्यादि को Store कर लिया जाता है. फिर इससे अपने सुविधानुसार बाद में रूपया का निकासी किया करते हैं इस फर्जी ग्रुप के द्वारा लाखों रूपये की ठगी की गई है.
