Ranchi: हाल ही में जेल से निकले अपराधी को जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी मो तौफिक उर्फ बाबू आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नं0-17 ग्रीनवैली क्रॉस रोड नं0-01 नियर आसमा मस्जिद के पास का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक चोरी का बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात 1:10 बजे गुप्त सूचना मिली कि आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नं0-17 ग्रीन वैली रोड निवासी मो० तौफिक उर्फ बाबु एक यूपी नम्बर का चोरी का बाईक (UP70BW2315) को लाकर घर के दरवाजा के अन्दर छिपा कर रखा है. आरोपी हाल ही में जेल से छुटकर आया है. सूचना पर आजादनगर थाना (सन्हा सं0-04/26) में सन्हा दर्ज किया. पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए मो० तौफिक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया. तथा चोरी के बाईक को बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान मो० तौफिक उर्फ बाबु ने अपना अपराध स्वीकार किया. इस संबंध में आजादनगर थाना (कांड संख्या-26/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *