Patna: बेगुसराय-पटना सीमा पर स्थित बहरमपुर दियारा में पुलिस के साथ एनकाउंटर में एक अपराधी गोली से जख्मी हो गया है. पुलिस जख्मी अपराधी समेत चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुरवारी टोला निवासी कन्हैया कुमार, पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी विकास सिंह और विष्णु कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से 1 रेगुलर रायफल, 1 देशी रायफल, 1 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 15 गोली, 1 मिस फायर गोली, 7 खोखा और 9 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेघड़ा थाना को एसटीएफ से गुरुवार अहले सुबह गुप्त सूचना मिली की तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर दियारा में नीरज सिंह के बासा पर कई हथियारयुक्त अपराधी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बहरमपुर दियारा में एकत्रित हुए हैं. त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर तेघड़ा थाना पुलिस एवं एसटीएफ की विशेष टीम ग्राम मधुरापुर में बहरमपुर दियारा में छापामारी करने पहुंची. छापामारी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधी अचानक फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस आत्म रक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अपराधी नीरज सिंह घायल हो गया. तथा उसके सहयोगी कन्हैया कुमार, विकास सिंह और विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से हथियार, गोली एवं मोबाईल जप्त किया गया. घायल अपराधी नीरज सिंह को ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. 2-3 अपराधी दियारा क्षेत्र का फायदा उठाकर भाग गये. घटना के गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी स्वंय घटना स्थल पर पहुँचकर गिरफ्तार अपराधियों से पुछताछ किये एवं घटना स्थल पर उपस्थित तेघड़ा एसडीपीओ, थानाध्यक्ष को अवश्यक दिशा निर्देश दिए. मोबाईल एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुँचकर काईम सीन एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये. इस संबंध में तेघड़ा थाना (कांड सं0-373/25) में मामला दर्ज किया गया. नीरज सिंह, विष्णु कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध पूर्व से तीन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed