Ranchi: जमशेदपुर के जुलसलाई स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में हथियार लेकर घूम रहे अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मो0 इकबाल के पास से एक देशी कट्टा, 5 गोली, मोबाईल और स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बीते रात करीब 23.10 बजे गुप्त सूचना मिली कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार हथियार के साथ कोई अप्रिय घटना देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है. तुरंत कार्रवाई करने पर उसे अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है. इस संबंध में जुगसलाई थाना में सनहा (सं0-25/2025) दर्ज किया गया. वही एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल जैसे ही गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास पहुँचा तो देखा कि स्कूटी सवार पुलिस गाड़ी देखते ही भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर स्कूटी के साथ पकड़ा गया. तलाशी लेने पर कट्टा, गोली बरामद किया गया. इस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड सं0-120/25) में मामला दर्ज किया गया है. मो इलबाल का का अपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व से जुगसलाई थाना में मामला दर्ज है.
