Patna: हत्या मामले में वांछित 50 हजार का ईनामी अपराधी को गया पुलिस ने जहानाबाद से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में वकील मांझी और विक्की मांझी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी डेल्टा थाना क्षेत्र के अन्दर बैरागी भुईटोली का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार गया एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है. ईनामी अपराधी विक्की मांझी एवं वकील मांझी की गिरफ्तारी के लिए नगर-2 डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में गठित विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात अपराधी में शुमार 50,000 रू० का ईनामी अपराधी वकील मांझी अभी जहानाबाद में आया हुआ है. सूचना गया पुलिस की विशेष टीम जहानाबाद में छापामारी कर वकील मांझी को गिरफ्तार किया. आऱोपी के निशानदेही पर विक्की मांझी गया मेन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वकील मांझी और विक्की मांझी का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो आरोपी के विरुद्ध डेल्हा थाना में चार मामला दर्ज है.
बता दे कि 3 अगस्त 2025 को वादिनी द्वारा फर्दबयान दिया गया कि उनके पुत्र नवनिर्मित दूसरे मकान के पास जा रहे थे. इसी दौरान विक्की मांझी अपने सहयोगियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा. विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस संबंध में डेल्हा थाना (कांड संख्या-170/25) में मामला दर्ज किया गया. दोनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पूर्व में इस मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
