Ranchi लोहरदगा में कुडू बस स्टैड के नजदीक 413 पेटी विभिन्न ब्रांड के विदेश शराब लोड कंटेनर पुलिस जब्त किया है. बिहार मद्य निषेध के इनपुट पर कुडू थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपी चालक और खलारी को भी पकड़ा गया है. इनमें हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी ट्रक चालक अनिल और बल्लबगढ़ थाना क्षेत्र के खलासी ब्रिजेष कुमार का नाम शामिल है.

घटना की जानकारी देते हुए लोहदरगा एसपी ने बताया कि बिहार के पटना मद्य निषेध इकाई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बंद कंटेनर ट्रक (BR01GL7659) में अवैध विदेशी शराब लोड कर चन्दवा होते हुए कुड़ू थाना क्षेत्र पार करने वाला है. गश्ती दल के साथ कुड़ू बस स्टैण्ड के आगे सेतु गैरेज के पास वाहनों को चेक करना प्रारंभ किया. वाहन चेकिंग के क्रम में कंटेनर ट्रक (BR01GL7659 को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड के 413 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया. वही आरोपी चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed