Ranchi: लोहरदगा में ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल में तैनात लिपिक को 5 हजार घुस लेते पकड़ा गया है.
रांची एसीबी की टीम ने आरोपी लिपिक वरूण कुमार कुमार को बिल भुगतान के एवज में रिश्वत लेते पकड़ा है.
जानकारी के मुताबिक सफेजुल अंसारी ने रांची एसीबी से लिखित शिकायत की थी. जिसमे बताया गया कि लोहरदगा प्रखंड के अरकोसा नवाटोली में आंगनबाडी केन्द्र भवन का जिर्णोधार एवं वाल पेंटिग का कार्य किया गया था. काम पूरा होने के बाद बकाया राशि का भुगतान करने के लिए ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल लोहरदगा में पदस्थापित लेखा लिपिक वरूण कुमार ने 5,000 रुपये की मांग की है. जांच में आरोपो को सत्य पाते हुए सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर रांची एसीबी थाना (कांड संख्या-11/2025) मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एसीबी की टीम आरोपी वरूण कुमार 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गुरुवार को का ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल से गिरफ्तार किया.
