Patna: अवकाश में हाजरी बनाने के एवज में नर्स से रिश्वत मांगने वाला दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक को रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लिपिक बृजमोहन लाल को 2,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार अर्चना कुमारी पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी लिपिक के द्वारा परिवादिनी द्वारा 24.10.25 से 2.11.25 तक अवकाश आवेदन देने के पश्चात अवकाश उपभोग कर कार्यालय आने पर आरोपी द्वारा इनके और इनके स्टाफ नर्स जूली का अवकाश के दिनों का हाजरी बनवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. जबकि अवकाश के दिनों का वेतन भुगतान किया जा चुका है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-09/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्त्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात आरोपी लिपिक बृजमोहन लाल को 2,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है.
