Ranchi: नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी शाहिल शेख के विरुद्ध पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी में मामला दर्ज दर्ज किया गया है. पुलिस को वायरल वीडियो के बारे में गुरुवार को जानकारी मिली. इसके बाद मामले की जांच में पता चला कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित ग्राम चेंगाड़ंगा निवासी आरोपी शाहिल शेख, पिता-रबीउल शेख ने नाबालिंग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल किया है. मामले को लेकर पुलिस मालपहाड़ी ओपी (कांड संख्या- 285/24) में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *