Patna: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में चौकीदार के बेटे पर कटिहार के कोढ़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का पिता चौकीदार गणपति पासवान कटिहार जिला के कोढ़ा थाना में तैनात है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार गणपति पासवान का पुत्र कौशल कुमार द्वारा कोढ़ा थाना में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे माँगने की शिकायत पर सदर-2 एसडीपीओ के द्वारा मामाले की जाँच कराई गई. जाँच के क्रम में कौशल कुमार के द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे माँगने की पुष्टि की गई. जाँचो के बाद मामला सही पाई जाने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कोढ़ा थाना (कांड सं0-16/26) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *