Ranchi: डाईर मेले में झगड़ा शांत कराने गए थाना प्रभारी पर हमले में शामिल आरोपी के विरुद्ध रनिया थाना (कांड संख्या-33/25) में मामला दर्ज किया गया है. सीओ-सह-बीडीओ प्रशांत डांग के आवेदन पर 2 नामजद समेत 50 के विरुद्ध सशस्त्र बल को घेरने, गाली गलौज, मारपीट, लोक सेवकों के जीवन पर खतरा उत्पन्न करने समेत अन्य आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले के अध्यक्ष शिव अवतार सिंह एवं सचिव मनोज कांशी को स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिया गया था. लेकिन मेले में स्वयंसेवक तैनात नहीं किया गया था. प्राथमिकी में दोनो को आरोपी बनाया गया है.

झगड़ा शांत करने पहुंचे थे थाना प्रभारी

खुंटी के रनिया थाना क्षेत्र के लोहागढ़ा में आयोजित डाईर मेले में दो गुटों के बीच हुए झगड़ा होने लगा. दारू भट्टी की ओर से दो गुटों में झगड़े की जब सूचना मिली तो थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां कुछ लोग शराब पीने के बाद आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. थाना प्रभारी लोगों को समझाने के साथ शराब के लिये मना किया तो सभी एकजुट होकर अचानक हमला कर दिया. थाना प्रभारी और सशस्त्र बल को घेर लिया. भीड़ ने गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *