Patna: महुआ के एआईएमआईएम प्रत्याशी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वैशाली के गोरौल (कटहरा) थाना (कांड सं0-610/25) में मामला दर्ज किया गया है. एआईएमआईएम प्रत्याशी बच्चा राय पर दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने के आरोप है. जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि कटहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भोरहा स्थित मस्जिद में तोड़-फोड़ व धार्मिक किताबों को फाड़ा गया है. पुलिस जब वायरल विडियों की जांच की तो पता चला कि कुछ लड़को के द्वारा मस्जिद के सामने आपसी विवाद किया गया था, जिसे बढ़ा-चढ़ा कर वीडियो बनाया गया. जबकी दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा इस प्रकार की घटना का खंडन किया गया है तथा दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया है. उक्त मामले में एआईएमआईएम के महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बच्चा राय के द्वारा सुनियोजित ढंग से दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *