Ranchi: हँसंडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित सोनपापड़ी फैक्ट्री के नजदीक 15 पेटी शराब लदे कार को जब्त करते हुए दुमका के हांसडीहा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मो० महबूब अंसारी गोड्डा जिले के देवडांढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखछीया का रहने वाला है. मौके पर से 5 पेटी ROYAL STAG, 7 पेटी IMPERIAL BLUE, 3 पेटी ROYAL CHALLENGE, मोबाईल औऱ फर्जी नम्बर प्लेट पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुआ कि दुमका की ओर से एक HYUNDAI i10 वाहन में अवैध शराब छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना का सनहा दर्ज करते हुए कारवाई के लिए पुलिस दलबल के साथ हँसंडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग रेलवे फाटक के पास स्थित वीणा हाउस सोनपापड़ी फैक्ट्री के पास वाहन चेंकिग लगाया. कुछ देर बाद हँसडीहा की ओर से एक सफेद रंग का कार आते दिखा. जिसे रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी में विभिन्न ब्रांड के 15 पेटी शराब समेत अन्य समान बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed