Patna: सोने कारोबार का लालच देकर यूपी के कारोबारी को मोतिहारी के रढिया स्थित घर बुलाकर 19 लाख रुपये समेत अन्य समान की ठगी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस गिरोह से जुड़े एक महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वही छापेमारी के दौरान करीब 3 लाख रुपये गायब करने में शामिल चार पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें छापेमारी दल में शामिल सिपाही संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्णा कुमार और ओमप्रकाश का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी नेहा देवी और मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के कनछेदवा निवासी सुरेन्द्र दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 15 लाख नगद, पिठु बैग, 10 पीस सोना का बिस्कुट और एक चेन पुलिस ने बरामद किया है.
अरेराज एसडीपीओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में अमरेश पांडेय के घर पर यूपी के जौनपुर के मोहन जी गुप्ता से जालसाजी एवं ठगी कर सात-आठ अपराधियों ने उन्नीस लाख रूपया, दो मोबाईल एवं एक सोने का चैन छीन लिया गया था. मारपीट कर धमकी दिया गया. इस संदर्भ में गोविंदगंज थाना (कांड संख्या-280/25) में मामला दर्ज किया गया. सुरेद्र दास को मोहन जी गुप्ता ने मौके पर ही पकड़ लिया. आरोपी के स्वीकोरोक्ति पर साहेबगंज में अरविंद राय के घर छापेमारी किया गया. आरोपी फऱार मिला. इसके बाद चंदन सिंह के यहां छापेमारी किया गया. छापेमारी का विरोध किया गया. नेहा देवी 3 लाख रूपया नगद गायब कर दिया. शक होने पर चारों सिपाहियों से पुछताछ करने पर बताया गया कि 3 लाख रूपया हटाकर गाड़ी में छुपा दिया गया. जिसे बरामद किया गया. चारो सिपाही को मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना को सौप दिया गया.
