Patna: मुजफ्फरपुर के गुदरी चौक के पास बाईक रिपेरिंग दुकान की आड़ में चोरी की बाईक को ठिकाने लगाने के कारोबार का खुलासा करते हुए कुढ़नी थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी निवासी नीतीन कुमार और करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर के रहने वाले अबोध कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से चोरी का आधा कटा हुआ दो बाईक, 15 साईलेंसर, 28 तेल टंकी, 2 इंजन, 26 रिम, 1 ग्राईडर, 2 मोबाईल, 49 शॉकर और 3 नंबर प्लेट पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुढ़नी थाना पुलिस की टीम गुदरी चौक के पास प्रो० नीतीन ट्रेडर्स नामक मोटरसाईकिल रिपेरिंग दूकान की आड़ में चोरी की मोटसाईकिल एवं उसके अनेकों पार्ट्स के साथ नीतीन कुमार को गिरफ्तार किया गया. नीतीन कुमार के निशानदेही व स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक अन्य सहयोगी अबोध कुमार को वैशाली जिले के गौरोल से गिरफ्तार किया गया. बरामद मोटरसाईकिल के पार्ट्स के सत्यापन करने पर मिठनपुरा थाना एवं जैतपुर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस आलोक सीमावर्ती जिलों से भी सम्पर्क स्थापित कर सत्यापन कराया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. अपने सहयोगी अपराधियों के साथ मुजफ्फरपुर समेत सीमावर्ती जिलों में चोरी, लूट, डकैती जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है. इस संदर्भ में कुढ़नी थाना (कांड सं०-193/25) में मामला दर्ज किया गया है. अबोध महतो और नीतीन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में पांच मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed