Patna: शौचालय घर को लेकर विवाद एक भाई ने भाई-भतीजा पर चाकू से हमला कर दिया. जख्मी हालत में इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में भतीजा को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र स्थित असोइया गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:07 बजे असोइया गाँव में झुलन साह एवं शंभू साह दोनों भाइयों के बीच संयुक्त परिवार के शौचालय घर को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया. जिसमें झूलन साह ने शंभू साह तथा उसके पुत्र संजीत साह पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनो घायलों को मढ़ौरा स्थित अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शंभु साह को मृत घोषित कर दिया गया. वही उसके पुत्र संजीत साह को बेहतर इलाज के लिये छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मामले की सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए घटना में मुख्य आरोपी झूलन साह एवं उसकी पतोहु (पुत्रवधू) को गिरफ्तार कर लिया गया.
