Ranchi: पलामू में सहदेवा जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग में बाईक सवार को पाटन थाना पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी में रौशन कुमार और आदेश कुमार का नाम शामिल है. दोनो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएण का एक गोली, दो मोबाईल और एक पल्सर बाईक (JH03AF0924) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली मुख्य मार्ग पर सहदेवा जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. वाहन चेकिंग के क्रम में पल्सर (JH03AF0924) पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. रुकने का इशारा करने पर बाईक खड़ा कर दोनों भागने लगा. भाग रहे रौशन कुमार और आदेश कुमार को दौड़ाकर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर रौशन कुमार के पास से हथियार और आदेश कुमार के पास से गोली बरामद किया गया. इस संबंध में एसआई के आवेदन के आधार पर पाटन थाना (कांड सं0-16/2026) में मामला दर्ज किया गया है.
