Patna: शादी में नानी घर पहुंची 2 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव गांव स्थित वार्ड नं0-09 में घर घुसकर घटना को अंजाम दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को भगवानपुर थाना को सूचना मिली कि मानोपुर में एक बच्ची को गोली लगी है.
सूचना पर तेघड़ा एसडीपीओ एवं भगवानपुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुँचकर मामलें की जाँच पड़ताल की. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक 2 वर्षीय बच्ची का नाम निकिता कुमारी है. जो मानोपुर अपने नाना अमरजीत साव के घर पर शादी समारोह में अपनी माँ के साथ आयी थी. पड़ोसी छोटू महतो से पूर्व के विवाद एवं पैसे की लेन देन को लेकर अचानक छोटू महतो घर पर पहुँचकर बच्ची को गोली मारकर फरार हो गया. गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बेगूसराय एसपी के निर्देश पर तेघड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *