Ranchi: पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के स्थानांतरण मामले पुलिस मुख्यालय के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है. विभिन्न जिला, इकाई में स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अबतक विरमित नहीं कराया गया है. डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते 1 अगस्त से अबतक पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अविलम्ब विरमित करने का निर्देश दिया है.

इस बाबत एसएसपी, एसपी, सीआईडी, एसीबी समेत पुलिस के अन्य विंग के अधिकारी को पत्र भेजा गया है. पत्र के अनुसार पुलिस मुख्यालय के द्वारा विभिन्न ज्ञापांकों के माध्यम से अन्यत्र जिला, इकाई में स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को अबतक विरमित नहीं कराया गया है. जो पुलिस मुख्यालय के आदेश की अवहेलना है. अतएव, निदेशित किया जाता है कि 1 अगस्त से अबतक पुलिस मुख्यालय के द्वारा स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अविलम्ब विरमित करना सुनिश्चित करें. साथ ही उक्त तिथि से अबतक आपके जिला, इकाई से अन्यत्र जिला,  ईकाई में कितने पदाधिकारी, कर्मी स्थानान्तरित हुए हैं एवं आपके जिला, इकाई में कितने पदाधिकारी, कर्मी पदस्थापित हुए हैं की सूची 2 दिनों के अन्दर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed