Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने जिले की विभिन्न होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सोलह आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही कारोबार में शामिल आधा दर्जन होटल को सील कर दिया गया है. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस मंगलवार को कार्रवाई की है. पुलिस पहले दो दिन तक होटलों की निगरानी की. जब सूचना की पुष्टि हुई तो एक साथ आधा दर्जन होटल पर दबिश दी.
जानकारी के मुताबिक एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिला के विभिन्न होटलो में अवध देह व्यापार चल रहा है. जिन होटल में देह व्यापार चल रहा था उनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक, होटल रेस्टोरेंट वर्णिका का नाम शामिल है. सदर एसडीपीओ एवं 6 अन्य दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल विभिन्न होटलों में पहुंची, 79 लोगो को हिरासत में लिया गया. कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया. होटल को सील कर दिया गया. हिरासत मे लिए गए लोगो मे से 16 लोगो को गिरफ्तार किया गया. अन्य को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed