Ranchi: हजारीबाग-बगोदर मुख्य पथ स्थित सिलवार पहाड़ी के पास डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आधा दर्जन नाबालिग को पुलिस निरुद्ध किया है. आरोपी के निशानदेही पर चाकू, 1,100 नगद, पीड़ित के पैसे ट्रांसफर के लिए प्रयुक्त 2 मोबाइल और 2 अन्य मोबाइल पुलिस बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग-बगोदर मुख्य पथ स्थित सिलवार पहाड़ी के पास मो जिशान से पाँच-छः अपराधियों द्वारा चाकू दिखाकर 4,600 नगद एवं 5,500 ऑनलाइन ट्रांसफर की डकैती की गई थी. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना (कांड संख्या-140/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. स्थानीय गुप्तचर एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 12 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए 6 नाबालिग को निरूद्ध किया गया. पुछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है.
