Patna: मुठभेड़ में जख्मी अपराधी अरविंद सहनी का इलाज के दौरान मौत गया. गुरुवार को हुए इस मुठभेड़ में एक जवान भी जख्मी हुआ था. मृत अपराधी अरविन्द सहनी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा का रहने वाला है. अरविन्द सहनी पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट इत्यादि के दो दर्जन से अधिक कांड दर्ज है, जो मंडल कारा समस्तीपुर से फरार था तथा मुजफ्फरपुर जिला एवं वैशाली जिला के कई लूट कांडों में वांछित था. जिसपर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित था.
बता दे कि बीते गुरुवार को वैशाली थाना पुलिस पुलिस को मुजफ्फरपुर एसएएफ एवं बेलसर थाना ने सूचना दिया गया कि कुख्यात अपराधी अरविन्द सहनी हथियार से लैश होकर अपने साथियों के साथ बेलसर-वैशाली सीमा स्थित आम के बगीचा में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्येश्य से बैठा हुआ है. सूचना पर वैशाली, बेलसर थाना पुलिस तथा एसटीएफ मुजफ्फरपुर ने तीन अलग दल बनाकर मौके पर पहुँची, तो वहाँ आम के बगीचा के समीप बाइक के पास अरविन्द सहनी को अपने अन्य साथी के साथ हथियार लिए हुए खडा देखा गया. जो पुलिस को देखकर पीछे हटने लगा. वहाँ मौजूद अपराधी को पुलिस आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया, इसके विपरित अपराधी बात को अनसुनी कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. जिसमें एसटीएफ जवान कुंदन कुमार सिंह जख्मी हो गये. लगभग 30 मिनट तक चले मुठभेड़ में कुख्यात अरविन्द सहनी गोली लगने से जख्मी हो गया तथा इसके पास से 1 देशी पिस्टल बरामद हुआ. इसके अन्य साथी घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जख्मी अरविन्द सहनी को ईलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ देर रात इलाज के क्रम में मौत हो गई.
