Ranchi: गोड्डा पुलिस ने कुख्यात अपराधी सूर्य हंसना को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए गोड्डा एसपी ने बताया कि ललमटिया थाना (कांड संख्या-44/2025) में दर्ज मामले में ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता निवासी फरार कुख्यात अपराधी सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था. गठित टीम सूचना के आधार पर बीते रविवार को सूर्या हांसदा को गिरफ्तार किया. पुछताछ करने पर आरोपी ने बोआरीजोर थाना क्षेत्र के एक पहाडी पर 10-15 की संख्या में अपने दस्ता के छिपे होने एवं हथियार छिपाकर रखने की बात कही. साथ ही साथ दस्ता के लोगों की गिरफ्तारी एवं हथियार बरामदगी कराने की बात कहा. आरोपी के निशानदेही पर पुलिस तलाशी एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बोआरीजोर थाना क्षेत्र के कमलडोरी (रहड़बड़िया) पहाड़ के पास बीते रात पहुँचकर तलाशी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी. उसी दौरान सूर्यनारायण हाँसदा उर्फ सूर्या हाँसदा के दस्ता के द्वारा घात लगाकर पुलिस बल पर फायरिंग किया जाने लगा. उसी क्रम में पुलिस बल के साथ गया सूर्यनारायण हाँसदा उर्फ सूर्या हाँसदा पुलिस जवान का इन्सास रायफल छिनकर फायरिंग करते हुये भागने लगा. पुलिस बल आत्म सुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया. करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ जारी रहा. फायरिंग बंद होने के बाद सर्च अभियान के दौरान सूर्यनारायण हाँसदा उर्फ सूर्या हाँसदा का शव बरामद हुआ. सर्च के दौरान 1 देशी कट्टा, 7.65 एमएम 1 देशी पिस्टल, 2 गोली, 2 मिस फायर गोली, 3 खोखा, 8 एमएम का 1 गोली, खोखा, 2 मिस फायर गोली, 5.56 एमएम का 9 का खोखा, 9 एमएम का 10 खोखा बरामद की गई. इस संदर्भ में ललमटिया थाना प्रभारी के स्वलिखित आवेदन के आधार पर बोआरीजोर थाना (कांड सं0-35/25) मामला दर्ज किया गया. कुख्यात अपराधकर्मी सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के विरुद्ध गोड्डा और साहेबगंज के विभिन्न थाना में दो दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed