Ranchi: लोहरदगा पुलिस ने चान्हो के मदरसा चौक से पीएलएफआई के दो उग्रवादी को 15 हजार लेवी लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए उग्रवादी कारोबारी से लेवी वसूल रहा था. गिरफ्तार उग्रवादी में मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली निवासी रूपेश मुण्डा और चान्हो थाना क्षेत्र के रमदगा निवासी भरत कुमार साहु का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 15,000 रूपया नगद, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए किस्को एसडीपीओ (आईपीएस) वेदांत शंकर ने बताया कि कारोबारी मनीष कुमार से पीएलएफआई संगठन के नाम पर 5,00,000 रूपया लेवी मांगने और लेवी नही देने पर काम लगे वाहनों को आग के हवाले करने एवं जान माल की क्षति पहुंचाने की लगातार धमकी दे रहा था. इस संबंध में कुडू थाना (काण्ड सं0 83/25) में मामला दर्ज किया गया. पीएलएफआई उग्रवादियों के गतिविधि को विराम लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए किस्को एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में कारोबारी से लेवी का 15,000 रुपया लेते हुए पीएलएफआई उग्रवादी रूपेश मुण्डा व भरत कुमार साहु को रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित मदरसा चौक से रंगे हाथों पकड़ा गया. रूपेश मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है. मैक्लुस्कीगंज थाना में तीन मामला पूर्व से दर्ज है.
