Ranchi:लोहरदगा के अजय ढाबा के पास बाइक के डिक्की से गांजा के साथ एक आरोपी को कुडू थाना पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी के निशानदेही पर बाजार टांड़ स्थित घर से गांजा के साथ दूसरा आरोपी को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में मो० खुर्शीद और सुजीत कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कुडू बाजार टांड़ का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 7.750 किग्रा गांजा, एक बाइक, दो मोबाईल और 1350 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि लापुर गांव निवासी मो खुर्शीद अपने बाइक के डिकी में मादक पदार्थ छिपाकर कुडू-रांची रोड के स्थित पण्डरा गांव में अजय ढाबा के पास रोड में खड़ा है. सूचना पर पुलिस की टीम छापामारी के क्रम में मो० खुर्शीद के बाइक के डिक्की से 1.050 किग्रा गांजा बरामद हुआ. मो० खुर्शीद के निशानदेही पर ग्राम कुडू बाजार टांड़ निवासी सुजीत कुमार के घर में छापामारी कर घर से 6.700 किग्रा गांजा बरामद हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed