Ranchi: स्कॉर्पियो और पिकअप में लोड कर कोडरमा में बिहार भेजी जा रही शराब को सतगावां थाना पुलिस ने पकड़ा है. वही बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर निवासी स्कॉर्पियो चालक राजन कुमार को पकड़ा गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात कोडरमा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सतगावां थाना क्षेत्र के रास्ते वाहनमें शराब बिहार भेजा जा रहा है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम सतगावां थाना क्षेत्र के दर्शननाला के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया. वाहन चेकिंग के क्रम में स्कोर्पियो (JH50AJ1212) को रोककर जाँच किया गया तो 18 पेटी विभिन्न ब्रांड का बियर बरामद किया गया. वही चालक राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया. वाहन चेकिंग को देखते हुए पिछे से आ रहें एक पिअकप (BR09M3099) के चालक सड़क किनारे खड़ा कर वाहन छोड़ फरार हो गया. पुलिस जब पिअकप वाहन का जाँच किया गया तो 22 पेटी विभिन्न कम्पनी की बियर बरामद किया गया. बरामद बियर की कीमत लगभग 1,50,000 रूपये है. फरार पिअकप चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापमारी की जा रही है. इस संबंध में सतगावां थाना (कांड संख्या- 67/25) मामला दर्ज किया गया है.
