Ranchi: हटिया रेलवे स्टेशन पर 25 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में उमेश कुमार एवं चंद्रदत्त कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है. आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर फुटओवर ब्रिज के पास दोनो को तीन पीठू बैग और एक ट्रॉली बैग के साथ बैठे देखा गया. तलाशी लेने पर 25 किग्रा गांजा बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा संबलपुर से लेकर अनुग्रह नारायण रोड पर राकेश कुमार को सौंपना था. इसके बाद आरोपी को जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये बताया गया है.
