Ranchi: पलामू पुलिस ताबिश अंसारी हत्या का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुरानी रंजिश के वजह से आरोपी घटना को अंजाम दिया था. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी आरोपी तबरेज आलम के निशानदेही पर Ketamine का खाली वायल, Needle Cap, फटा हुआ Syringe का रैपर और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि फ़ोन 8 जुलाई सूचना मिली कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला धरहारा स्थित नहर में एक शव पड़ा है. सूचना पर हुसैनाबाद थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. स्थानीय लोगों से सत्यापन उपरांत मृतक की पहचान ताबिश अंसारी के रूप में की गई. घटना के संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड संख्या-175/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. जांच में पता चला कि मृतक ताबिश अंसारी मुहर्रम के दिन अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर आरोपी तबरेज आलम के साथ निकला था. परंतु वापस नहीं लौटा. बाद में तबरेज द्वारा ताबिश का मोबाइल उसके घर पहुंचा दिया गया. जिससे संदेह और गहराय. तकनीकी साक्ष्य, घटनाक्रम की बारीकी से विवेचना, गुप्त सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और अभियुक्त साथ में कार्यरत थे. ताबिश के कारण तबरेज की नौकरी छूट गई थी. ताबिश के पास आरोपी की कुछ राशि बकाया थी. इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने ताबिश की हत्या की योजना बनाई थी.
6 जुलाई को आरोपी तबरेज आलम ने मृतक को नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध किया, फिर पट्टी से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed