Ranchi: जामताड़ा के चितरपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में पुलिस छापामारी कर चार साईबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नारायणपुर थाना क्षेत्र के जशपुर निवासी अइयाज अंसारी, आशिक अंसारी, वाजीद अली और देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के लकराखोन्दा निवासी अजहर अंसारी का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 12 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 1 चेकबुक और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की टीम नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेडीह मोड़ से उत्तर-पूरब करीब 500 मीटर दूर ग्राम चितरपुर में निर्माणाधीन मकान में छापामारी कर साईबर अपराध करते चार आरोपी को फर्जी मोबाईल, सिम, चेकबुक, बाइक के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 50/25) में मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए अपराधी एसबीआई योनो के खाता धारकों को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एसबीआई योनो एपीके का मैसेज भेजते थे कि आपका एसबीआई योनो बंद हो गया है. केवाईसी कराने के नाम पर एपीके फाइल भेजता था. एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी की घटना को अंजाम देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed