Ranchi: संगठन के निर्देश पर लेवी लेने व दहशत फैलाने के लिए गोली-बारी करने वाले चार उग्रवादी को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पवन लोहरा, विक्की लोहरा, अर्जुन लोहरा उर्फ ईश्वर उर्फ पेंचा और अर्पित केरकेट्टा का नाम शामिल है. सभी आरोपी खूंटी थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर एक लोडेड देशी पिस्टल, 8 गोली, 2 मैगजीन, मोबाईल, चाकू, बाइक और स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि 6 जुलाई गुप्त सूचना मिली कि खूँटी थाना क्षेत्र के ग्राम-बिरहू उरांव टोली सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना पर खूंटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापमारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम ग्राम-बिरहू उरांव टोली सरकारी स्कूल के पास अलबेस्टर मकान में छापामारी कर चारो उग्रवादी को अवैध हथियार, गोली, चोरी का बाइक, स्कूटी एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूछ-ताछ में पुलिस को बताया कि Signal App इंस्टाल किया हुआ मोबाईल के माध्यम से पीएलएफआई संगठन के सदस्यों से बात-चीत करते है. एवं उनके निर्देश पर लेवी लेने तथा संगठन के नाम पर दहशत फैलाने के लिए गोली-बारी की घटना को अंजाम देते है. इस संदर्भ में खूँटी थाना (कांड सं0-142/25) में मामला दर्ज किया गया है. विक्की लोहरा व पवन लोहरा का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध खूंटी, रांची व छतीशगढ़ में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है.
हथियार का भय दिखाकर लूट-पाट में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार
हथियार का भय दिखाकर लूट-पाट में शामिल एक आरोपी को खूंटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मुरहू थाना क्षेत्र के ईट्टे निवासी आरोपी सागर मुण्डा के पास से लोडेड देशी पिस्टल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि खूँटी बाजार टांड़ में तीन लड़का हथियार लिए हुए शराब पी रहा है. एवं लोगों को हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांग रहा है. सूचना पर खूंटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम खूँटी बाजार टांड़ पहुँची तो तीन संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगा. जिसमें से सागर मुंडा नामक आरोपी को खदेड़ कर अवैध हथियार, गोली के साथ पकड़ा गया. अन्य दो अपराधी भागने में सफल रहा. पकड़े गए आरोपी ने पूछ-ताछ में बताया कि हथियार का भय दिखाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं ग्रामीण क्षेत्र में अफीम का खरीद-बिक्री तथा लूट-पाट की घटना को अंजाम देता था. इस संदर्भ में खूँटी थाना (कांड सं0-143/2 मामला दर्ज किया गया है.
