Ranchi: झारखंड में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की अलग-अलग टीम दबिश दी है. आरकेसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े मामले में रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है. आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के जरिए कोयले की अवैध ढुलाई और अवैध खनन के मामले में यह छापेमारी की जा रही है. ईडी अवैध रेत खनन और जबरन वसूली से जुड़े मामले में जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed