Ranchi: रांची स्टेंशन पर संभलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी बोगी से 56 किग्रा गंजा के साथ चार आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर संभलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस पहुंची. आरपीएफ की टीम चेकिंग के दौरान कोच A1 में सीट सं. 15 और 17 पर बैठे संदिग्ध युवकों की तलाशी ली. तलाशी में ट्रॉली बैग से गांजा बरामद किया गया. इसके बाद चारो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमे
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के देविपुर कोइरी टोला निवासी अरविंद यादव, मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के चतुरपट्टी निवासी विकाश कुमार, पंकज कुमार और जयराम कुमार का नाम शामिल है. बैग से बरामद 56 किग्रा गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 5,60,000 रुपए है. आरपीएफ ने चारों आरोपी को रांची जीआरपी को सौप दिया है.
