Ranchi: सरायकेला खरसावाँ में सिर कटी लाश का खुलासा करते हुए पुलिस चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. अरूज़ ने मछली पकड़ने के विवाद में घटना को अंजाम दिया था. आरोपी में सुनिल मुर्मू, बाबूराम हाँसदा, अजीत मुर्मू और गोविन्दा मुर्मू का नाम शामिल है. सभी आरोपी काण्ड्रा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर मृतिका का छत विछत कटा हुआ सिर और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद किया है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए सरायकेला खरसावाँ एसपी ने बताया कि भालुकपहाड़ी एवं भादुवागोड़ा के बीच मृतिका मैनु मांझीयान का सिर कटा शव 3 जून को बरामद किया गया था. मृतिका के पति लुथरू मांझी के आवेदन पर काण्ड्रा थाना (कांड सं0- 22/2025) में मामला दर्ज किया गया था. मामले की उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम तकनीकी एवं मानवीय सूत्र के आधार पर अनुसंधान के क्रम में चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर मृतिका का कटा हुआ सिर एवं प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भादुवागोड़ा गांव के पहाड़ से बरामद किया गया. नहाने वाला ढोबा में मृतिका द्वारा मछली मारने से मना करने एवं गाली ग्लौज देने के वजह से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed