Patna: मारपीट व गाली-गलौज करने वाला दरोगा पर गाज गिर गई है. घटना का वीडियों वायरल होने के बाद एसपी ने गंभीरता लेते हुए यह कार्रवाई की है. मामला बेतिया जिले का है. आरोपी दरोगा आनंद शरीफ मिंच मनुआपुल थाना में तैनात है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुआ. विडियो में एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किसी मामले को लेकर आम जन के साथ अभद्र तरीके से गाली-गलौज करते हुए साथ मार-पीट भी किया जा रहा था. विडियो में दिखाई दे रहे पुलिस पदाधिकारी की पहचान मनुआपुल थाना में पदस्थापित एसआई आनंद शरीफ मिंचके रूप में कई गई. इसके बाद आरोपी दरोगा आनंद शरीफ मिंच को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. तथा उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed